नई दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने पीएनबी बैंक घोटाले जैसी घटनाओं के बाद निर्यातकों के लिए बैंकों से कर्ज हासिल करने में भारी दिक्कत की शिकायत करते हुए कहा है कि ‘देश में बैंकों से कर्ज लेना निर्यातकों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया है।’ निर्यात क्षेत्र के समक्ष चुनौतियों पर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन्स (फियो) के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने एक नोट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून,18) में बैंकों से प्राप्त निर्यात रिण में एक साल पहले की तुलना में 21 प्रतिशत की गिरावट आयी और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JgicVV