प्रत्यक्ष कर संग्रह के संशोधित लक्ष्य को पाने के लिये सरकार को अग्रिम कर भुगतान से उम्मीद

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) कर संग्रह में धीमे सुधार के कारण राजकोषीय दबाव बढ़ने से सरकार चालू वित्त वर्ष के संशोधित प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को पाने के लिये अग्रिम कर भुगतान से उम्मीद लगाये बैठी है। चालू वित्त वर्ष के लिये सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का संशोधित लक्ष्य रखा है। इससे पहले सरकार ने 11.50 लाख करोड़ रुपये के संग्रह का अुनमान रखा था। सूत्रों के अनुसार प्रत्यक्ष कर संग्रह में कमी की भरपाई के लिये प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन संशोधित लक्ष्य को पाना मुश्किल लग रहा है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uahOhj
Previous Post
Next Post
Related Posts