नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के शेयरधारकों ने किरन मजूमदार शॉ को फिर से कंपनी का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने के निदेशक मंडल के निर्णय को मंजूरी दे दी। हालांकि, उनके विरोध में भी करीब आठ प्रतिशत मत पड़े। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि डाक मतपत्र से शॉ की पुनर्नियुक्ति पर मतदान कराया गया। उनके पक्ष में 92.2 प्रतिशत मत पड़े जबकि विरोध में 7.7 प्रतिशत मतदान हुआ। सार्वजनिक संस्थान श्रेणी में 93.57 प्रतिशत शेयरधारकों ने शॉ की पुनर्नियुक्ति के पक्ष में मतदान किया गया।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fjaiaw