ब्रिटेन में नीरव मोदी के खिलाफ वॉरंट जारी, जल्द गिरफ्तारी होगी: अधिकारी

लंदन / नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनशोधन के एक मामले में नीरव को प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किए जाने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस)

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TWSI46
Previous Post
Next Post
Related Posts