नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत सेल ने स्टेनलेस स्टील से बने कूड़ादान उतारे हैं। भरने पर ये कूड़ेदान खुद-ब-खुद कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को संकेत भेज देगा। सेल के इस कूड़ेदान से बने स्मार्ट गार्बेज़ स्टेशन की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस से होने जा रही है, जिसका विकास दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा किया जा रहा है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UGHQo5