नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने सोमवार को कहा कि उसने भागीदार भारत पेट्रो रिर्सोसेज लि. (बीपीआरएल) के साथ मिलकर अबू धाबी में तेल ब्लाक हासिल किया है। इस ब्लाक में दोनों 17 करोड़ डालर निवेश करेंगे। आईओसी-बीपीआरएल ने अबू धाबी में पहली बार प्रतिस्पर्धी बोली में ब्लाक हासिल किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है, ‘‘आईओसी तथा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) की अनुषंगी बीपीआरएल ने ऊर्जा भारत प्रा. लि. के जरिये एक समूह के रूप में अबू धाबी तटीय ब्लाक-1 में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।’’ अबू धाबी सरकार की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FyHGKk