मारुति ने फरवरी में उत्पादन आठ प्रतिशत घटाया

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कमजोर मांग के चलते फरवरी में अपना उत्पादन आठ प्रतिशत घटाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि मारुति ने फरवरी में सुपर कैरी एलसीवी सहित कुल 1,48,959 वाहनों का उत्पादन किया जो पिछले साल के इसी महीने के 1,62,524 इकाइयों के उत्पादन से 8.3 प्रतिशत कम है। कंपनी का यात्री वाहनों .... आल्टो, स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा का उत्पादन फरवरी में 8.4 प्रतिशत घटकर 1,47,550 इकाई पर आ गया, जो फरवरी, 2018 में 1,61,116 इकाई था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JzaIxJ
Previous Post
Next Post
Related Posts