इलाहाबाद बैंक की अगले वित्त वर्ष में पूंजी जुटाने की योजना

कोलकाता, 15 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का इलाहाबाद बैंक अगले वित्त वर्ष में पूंजी जुटाने पर विचार कर रहा है। कोलकाता का यह बैंक हाल में ही त्वरित एवं सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की प्रक्रिया से बाहर आया है। रिजर्व बैंक ने फरवरी में इलाहाबाद बैंक को कमजोर बैंकों की सूची से हटा दिया था। इलाहाबाद बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एस एस मल्लिकार्जुन राव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि बैंक साधारण बीमा संयुक्त उद्यम यूनिवर्सल सोम्पो में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके अलावा बैंक का

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uahIpX
Previous Post
Next Post
Related Posts