कराची, 14 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट पंजगुर जिले के चिटकन बाजार में हुआ। उन्होंने कहा,‘‘विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य जख्मी हो गए।’’ अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद एक कार में आग लग गई। पीड़ित इसी कार में सवार थे। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2UB7zOF