बुनियादी ढांचा, रक्षा खरीद, ग्रामीण भारत होंगी सरकार की भविष्य की प्राथमिकताएं: जेटली

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में बुनियादी संरचना का विकास और रक्षा खरीद में देरी को दूर करना सरकार की प्राथमिकता में होगा। जेटली ने हिंदू बिजनेस लाइन के एक पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि ग्रामीण भारत का विकास तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार अन्य प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में चार प्राथमिकताएं होंगी...ग्रामीण भारत, रक्षा खरीद में देरी को दूर करना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और निश्चित ही बुनियादी ढांचा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास निम्न कराधान, उच्च अनुपालन के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए कर की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FfGOtU
Previous Post
Next Post
Related Posts