हेमंत भार्गव अब नहीं रहे आईडीबीआई बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि हेमंत भार्गव अब उसके गैर-कार्यकारी चेयरमैन नहीं रह गये हैं। भार्गव बैंक की मूल कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रमुख पद पर नहीं हैं। बैंक ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि हेमंत भार्गव 14 मार्च 2019 के बाद एलआईसी के प्रभारी चेयरमैन नहीं रहे इसलिये वह अब आईडीबीआई बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन भी नहीं रह गये हैं।’’ कार्मिक मंत्रालय ने 13 मार्च को भार्गव की जगह एम.आर.कुमार को पांच साल के लिये एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F2tY0R
Previous Post
Next Post
Related Posts