नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते अगले महीने से अपने कुछ मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने बयान में कहा, ‘‘हम लागत कटौती के उपायों के जरिये अभी तक अतिरिक्त लागत का बोझ उठा रहे हैं। इसके लिए उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर किया गया है। लेकिन उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर हम इसका कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी लागत को कम करने के प्रयासों को जारी रखेगी। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ch7W9V