नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) कांग्रेस पार्टी के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का क्रियान्वयन महज अहंकार में किया गया था। उन्होंने कहा कि इसे हड़बड़ी में सिर्फ इसलिये लागू किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आधी रात को संसद में भाषण देना चाहते थे। सिंघवी अरुण कुमार की किताब ‘ग्राउंड स्कॉर्चिंग’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जीएसटी के छह महीने के परीक्षण जैसा कोई तरीका होना चाहिये था। छह महीने के परीक्षण से खामियों-अच्छाइयों की विस्तार से जानकारी मिलती और यह पता चलता
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Oa5bfp