नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) मेघालय उच्च न्यायालय द्वारा ‘द शिलांग टाइम्स’ के संपादक और प्रकाशक को अवमानना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद ‘इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी’ (आईएनएस) ने संबंधित अपील में पक्ष बनने का फैसला किया है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को ‘द शिलांग टाइम्स’ की संपादक पैट्रशिया मुखिम और प्रकाशक शोभा चौधरी को दोषी ठहराने वाले मेघालय उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी। प्रिंट मीडिया के शीर्ष निकाय आईएनएस ने एक बयान में कहा कि कार्यकारी समिति की बृहस्पतिवार को यहां बैठक हुयी जिसमें इस मामले में विस्तार से चर्चा की गयी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FgexDH