लंदन, 15 मार्च (भाषा) रोबोट एवं ड्रोन प्रकृति की युक्तियों की नकल उतार भविष्य के शहरों को बसाने में मददगार साबित हो सकते हैं। एक नये अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है। रोबोट के इस्तेमाल से काम जल्दी पूरा होगा और निर्माण के साथ-साथ इन कार्यों की निगरानी भी की जा सकेगी। साथ ही यह मानवीय जोखिम को भी कम करेगा। अध्ययन के मुताबिक रोबोट जो कुछ वे करते हैं उन सबका डेटा इकठ्ठा कर सकते हैं और इसके जरिए वे अपने काम में सुधार कर सकते हैं। ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के मिर्को कोवाक ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fev7ni