नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) रिफाइंड पाम तेल का आयात बढ़ने से फरवरी महीने में वनस्पति तेलों का कुल आयात 7.40 प्रतिशत बढ़कर 12.42 लाख टन पर पहुंच गया। उद्योग संगठन एसईए ने यह जानकारी दी है। वनस्पति तेलों में खाद्य एवं अखाद्य तेल दोनों शामिल होते हैं। तेल विपणन वर्ष नवंबर से शुरू होकर अक्टूबर में समाप्त होता है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने जारी बयान में कहा, ‘‘वनस्पति तेलों का आयात इस साल फरवरी में 12,42,533 टन रहा। पिछले साल फरवरी में यह 11,57,044 टन रहा था।’’ इस दौरान खाद्य तेलों का आयात 11,24,999 टन से बढ़कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2W1meD6