रिलायंस प्रोजेक्ट ने रिलायंस इंफ्रा के 41 लाख शेयर गिरवी रखा

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) रिलायंस प्रोजेक्ट वेंचर्स ने इंडसइंड बैंक के पास रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के 41 लाख शेयरों को गिरवी रखा है। यह कुल हिस्सेदारी का 1.56 प्रतिशत है। रिलायंस प्रोजेक्ट वेंचर्स एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने नियामक को बताया उसने इन शेयरों को छह मार्च को गिरवी रखा। इसके बाद प्रवर्तक द्वारा गिरवे रखे गये शेयर कुल शेयरों के 35.37 प्रतिशत पर पहुंच गये हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FqPkFl
Previous Post
Next Post
Related Posts