नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) देश के पहले रीयल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) को तीन दिन की बोली अवधि के दौरान 2.57 गुणा तक अभिदान पाने में सफलता हासिल हुई है। यह रीट ब्लैकस्टोन और एम्बैसी समूह की संयुक्त उद्यम इकाई ने जारी किया है। इससे कंपनी को 4,750 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिलेगी। एम्बैसी आफिस पार्क ने इससे पहले एंकर निवेशकों और रणनीतिक निवेशकों से इस प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम के लिये 2,619 करोड़ रुपये जुटा लिये थे। यह ब्लैक्स्टोन और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी एम्बैसी समूह का संयुक्त उद्यम है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cxbp4m