फरवरी में निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) देश का निर्यात फरवरी में 2.44 प्रतिशत बढ़कर 26.67 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फार्मास्युटिकल्स, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात बढ़ने से कुल निर्यात बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में आयात में 5.4 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 36.26 अरब डॉलर पर आ गया। इससे व्यापार घाटा कम होकर 9.6 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले फरवरी, 2018 में आयात और निर्यात का अंतर 12.3 अरब डॉलर का था। समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात भी 11 प्रतिशत घटकर 2.58 अरब डॉलर रह गया।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F4Qsye
Previous Post
Next Post
Related Posts