नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह फरवरी में 23 प्रतिशत बढ़कर 12,959.44 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 10,573.70 करोड़ रुपये था। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी। इरडा ने देश की सभी 34 साधारण बीमा कंपनियों के आंकड़े सोमवार को जारी किए। इसमें 25 कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 10,916 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के उनके संग्रह के मुकाबले 18.1 प्रतिशत अधिक है। जबकि निजी क्षेत्र की सात एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह 38 प्रतिशत बढ़कर 1,123.08 करोड़ रुपये रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की दो
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CqCVk9