नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने छोटे एवं मध्यम श्रेणी के उपक्रमों को एक करोड़ रुपये तक का कर्ज देने के लिये स्मॉल बिजनेस फिनक्रेडिट से हाथ मिलाया है। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को संयुक्त ऋण मुहैया कराने के लिये स्मॉल बिजनेस फिनक्रेडिट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। बैंक ने कहा कि यह भागीदारी रिजर्व बैंक की 21 सितंबर 2018 के परिपत्र के तहत की गयी है। इस परिपत्र में बैंकों को किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के साथ मिलकर प्राथमिकता वाले
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CP6MTW