देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में हल्की पड़ीं, रोजगार में वृद्धि

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में दिसंबर में थोड़ी गिरावट आई है। नए कारोबारी ऑर्डरों की संख्या घटने और कारोबारी गतिविधियों में सुस्ती इसकी वजह रही। हालांकि, इस दौरान रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण तेजी दर्ज की गयी है। एक मासिक सर्वेक्षण में शुक्रवार को यह बात कही गई है। निक्केई इंडिया सर्विसेज व्यापार गतिविधि सूचकांक गिरकर दिसंबर में 53.2 पर आ गया। नवंबर में यह 53.7 पर था। गतिविधियों में मामूली सुस्ती के बावजूद सेवा क्षेत्र के पीएमआई ने लगातार सातवें महीने विस्तार दर्शाया। पीएमआई के तहत 50 से अधिक का मतलब

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TscKzs
Previous Post
Next Post
Related Posts