सोने की तेजी रुकी, चांदी 40 हजार रुपये के पार

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी का रुख शु्क्रवार को थम गया। यह 145 रुपये गिरकर 32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से सोना भाव गिरा है। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बनी रहने से चांदी भाव में तेजी रही और यह 440 रुपये चढ़कर 40,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक रुपये के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से स्थानीय जौहरियों की मांग प्रभावित हुई। इससे सोना भाव पर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Tqc4KY
Previous Post
Next Post
Related Posts