मुंबई, सात जनवरी (भाषा) अमेरिका-चीन के व्यापारिक रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद एवं फेडरल रिजर्व के नरम रुख से बने सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 155 अंक चढ़कर 35,850 अंक पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों में नकदी के हालात सुधरने और आने वाले दिनों में कंपनियों के तिमाही परिणाम बेहतर आने की उम्मीद में निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स तेजी के रुख के साथ खुला और दिन में कारोबार के समय 36,076.95 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद मुनाफा वसूली चलनेऔर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FcYdVA