मुरैना (मध्यप्रदेश), छह जनवरी (भाषा) करीब तीन दशक पहले डकैतों के लिए मशहूर चंबल घाटी में सरसों की फसल के पीले फूलों ने इन दिनों कश्मीर की वादियों सी रौनक बिखेर दी है। चंबल घाटी के लाखों हेक्टेयर रकबे में इन दिनों सरसों की फसल लहलहा रही है। सरसों के पीले फूलों से चारों ओर खड़ी फसल को देख ऐसा लगता है कि मानो इन दिनों चंबल ने पीली चादर ओढ़ ली हो। अब से करीब 30 वर्ष पहले जहां इस अंचल में डकैतों की बंदूकों से निकली गोलियों की आवाज खौफ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AzWw0f