बीते साल म्यूचुअल फंड उद्योग की परिसंपत्तियां 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ीं

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) एसआईपी निवेश में सतत तेजी तथा उथल-पुथल भरे बाजार के बाद भी खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी से वर्ष 2018 में म्यूचुअल फंडों के प्रबंधन के तहत परिसपंत्तियां 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयीं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड उद्योग द्वारा प्रबंधित परिसंपत्तियां दिसंबर, 2018 के अंत तक साल भर पहले के 22.37 लाख करोड़ रुपये से 5.54 प्रतिशत यानी 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 23.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयीं। यह लगातार छठा साल है जबकि म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम)

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VA0cb9
Previous Post
Next Post
Related Posts