भारत ने ईरान के बैंक को मुंबई में शाखा खोलने की मंजूरी दी

नई दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) सरकार ने ईरान के एक बैंक को मुंबई में अपनी शाखा स्थापित करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के साथ राजधानी में मंगलवार को बैठक के बाद यह जानकारी दी। ईरान का बैंक पसरगाद अगले तीन महीने में यह शाखा चालू करेगा। गडकरी ने बताया कि सरकार इसकी अनुमति पहले ही दे चुकी है। ईरानी बैंक तीन माह में मुंबई में शाखा चालू कर देगा। इससे पहले गड़करी ने ईरानी विदेश मंत्री के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RxFXfj
Previous Post
Next Post
Related Posts