नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महिलाओं का प्रतिनिधित्व जल्द कम से कम 15 फीसदी तक करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले के पूरक प्रश्न के उत्तर में रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी कम से कम पांच फीसदी हो। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में महिलाओं के प्रतिनिधित्व
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2H0PmrE