5,950 मेगावाट क्षमता की 16 पनबिजली परियोजनाएं लंबित, नीति लाने की तैयारी

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) वित्तीय दिक्कतों तथा अन्य कारणों से देश में 5,950 मेगावाट क्षमता की 16 पनबिजली परियोजनाएं लंबित चल रही हैं। इसके कारण सरकार यथाशीघ्र एक पनबिजली नीति तैयार कर सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘देश में अभी 12 गीगावाट क्षमता की 37 पनबिजली परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से 5,950 मेगावाट क्षमता की 16 परियोजनाएं वित्तीय कारणों या दिक्कतों को लेकर तय समय से देरी से चल रही हैं।’’ अधिकारी ने कहा इन 16 परियोजनाओं में से 10 के समक्ष वित्तीय दिक्कतें हैं। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के आकलन के अनुसार देरी से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QrWdto
Previous Post
Next Post
Related Posts