तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की दिशा

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) टीसीएस और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, रुपये के उतार-चढ़ाव तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अलावा निवेशकों की निगाहें मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के वृहद आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेंगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की निगाह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता तथा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी।’’ इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस से तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी। एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यपालक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rw2gls
Previous Post
Next Post
Related Posts