नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) सरकार ने अहमदाबाद-मुंबई उच्च गति रेल मार्ग के निर्माण से मैनग्रोव वनक्षेत्र सहित 131.30 हेक्टेयर वनक्षेत्र को नुकसान पहुंचने की बात संसद में स्वीकार की है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस रेलमार्ग के कारण महाराष्ट्र और गुजरात के छह जिलों में मैनग्रोव वनक्षेत्र सहित क्षतिग्रस्त होने वाले कुल वन भूमि क्षेत्र की अनुमानित मात्र 131.30 हेक्टेयर है। इस परियोजना को पर्यावरण मंजूरी देने के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक मंत्रालय को इस परियोजना का कोई प्रस्ताव
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ffh2aH