जेटली की सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक कल, वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा होगी

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बैंकों के सालाना वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कई अन्य मुद्दों मसलन गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) में कमी लाने की दिशा में हुई प्रगति पर भी चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की घोषणा की गई है। इसके पीछे मकसद एक वैश्विक स्तर का बैंक बनाना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QQW30p
Previous Post
Next Post
Related Posts