चेन्नई, 20 नवंबर (भाषा) अफगानिस्तान की सीनियर और एमर्जिंग टीमों ने आगामी व्यस्त सत्र के लिए यहां श्री रामचंद्र सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंसेज में ट्रेनिंग की। सेंटर फोर स्पोर्ट्स साइंसेज के क्रिकेट संचालन निदेशक एम संजय ने पीटीआई को बताया कि कुछ 36 खिलाड़ी यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं और राशिद खान, मुजीबुर रहमान और मोहम्मद शहजाद जैसे बड़े नाम बाद में शिविर से जुड़ेंगे क्योंकि ये पश्चिम एशिया में टी10 लीग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर के एक महीने के लिए चलने की संभावना है और अफगानिस्तान की टीम अभ्यास मैचों में भी खेलेगी। संजय ने बताया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QXNe4q