नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की बिक्री करने वाली कंपनी शियोमी ने मंगलवार को कहा कि 2019 के अंत तक वह देश के ग्रामीण अंचलों में 5,000 ‘मी स्टोर’ खोलेगी। इससे 15,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। चीन की कंपनी शियोमी ने 2014 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। पहले वह सिर्फ ऑनलाइन मंच से अपने फोन बेचती थी। बाद में 2017 में उसने ऑफलाइन कारोबार शुरू किया। कंपनी अपने फ्रेंचाइजी स्टोर ‘मी प्रिफर्ड पार्टनर्स’ के अलावा स्वयं की ‘मी होम्स’ खुदरा बिक्री श्रृंखला का परिचालन करती है। कंपनी के उपाध्यक्ष और भारतीय कारोबार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PFxWEP