नई दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) कृषि-रसायन कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने मंगलवार को कहा कि उसने स्विटजरलैंड की कंपनी सिन्जेन्टा के भारत में तीन ब्रांड - प्रोक्लेम, टिल्ट एंड ब्लू कॉपर खरीद लिए हैं। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने अनुमानित रूप से बाजार से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ पेश करने की भी योजना बना रही है। क्रिस्टल क्रॉप ने एक बयान में कहा कि सिन्जेन्टा से यह अधिग्रहण भारत में दलहन, कपास, धान , गेहूं, सब्जीयों तथा अंगूर की खेती में काम आने वाली दवाओं के बाजारों में क्रिस्टल की उपस्थिति मजबूत करेगा।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AnK1Uw