नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों और घरेलू हाजिर बाजार की सुस्त मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को अल्युमीनियम की कीमतों में 0.95 प्रतिशत तक की गिरावट आई। एमसीएक्स में अल्युमीनियम के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 7.30 रुपये अथवा 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 758.50 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 764 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की कमजोर मांग के अलावा लंदन मेटल एक्सचेंज में बेसधातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख तथा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TQ0wBZ