कमजोर मांग के कारण अल्युमीनियम वायदा कीमतों में 0.51 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को अल्युमीनियम की कीमतें 0.51 प्रतिशत की हानि के साथ 136.65 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में अल्युमीनियम के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 70 पैसे अथवा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 136.65 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 59 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों के सौदों की कटान से वायदा कारोबार में अल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TQdU8X
Previous Post
Next Post
Related Posts