नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) प्रतिस्पर्धा आयोग ने बृहस्पतिवार को श्नाइडर इलेक्ट्रिक और मैकरिची इन्वेस्टमेंट द्वारा एलएंडटी के इलेक्ट्रिकल और स्वचालन कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण पर लोगों से राय मांगी। आयोग ने इस सौदे से बाजार प्रतिस्पर्धा प्रभावित होने की संभावना के चलते लोगों से यह राय मांगी है। प्रतिस्पर्धा आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार उसने अधिग्रहण करने वाली कंपनियों श्नाइडर इलेक्ट्रिक और मैकरिची इन्वेस्टमेंट से इस संबंध में सौदे से प्रभावित होने वाले लोगों के बारे तमाम जानकारियों को प्रकाशित करने के लिए कहा है। मैकरिची, सिंगापुर की निवेश धारक कंपनी और टेमासेक होल्डिंग्स की अनुषंगी कंपनी है। प्रस्तावित अधिग्रहण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OWRlMc