मोदी ने 129 जिलों में किया शहरी गैस वितरण परियोजनाओं का शिलान्यास, प्रदूषण से मिलेगी निजात

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को 18 राज्यों के 129 जिलों में वाहनों के लिये सीएनजी और घरों में रसोई के लिये पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस पहुंचाने की परियोजनाओं का यहां से रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने शहरी गैस वितरण लाइसेंस के लिये 10वें दौर की नीलामी प्रक्रिया शुरु होने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के अमल में आने के बाद देश के करीब 400 जिलों में प्राकृतिक गैस के रूप में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना देश

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zlM5gq
Previous Post
Next Post
Related Posts