कमजोर मांग से चना वायदा कीमतों में 0.53 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में वृहस्पतिवार को चना की कीमत 0.53 प्रतिशत की हानि के साथ 4,700 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। एनसीडीईएक्स में चना के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 0.53 प्रतिशत की हानि के साथ 4,700 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 30,470 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चना के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 16

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FD4niw
Previous Post
Next Post
Related Posts