एनसीएलटी ने सुनील गोयल को ओमैक्स की होल्डिंग कंपनी के दस्तावेजों के निरीक्षण की अनुमति दी

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की चंडीगढ़ पीठ ने सुनील गोयल को ओमैक्स की होल्डिंग कंपनी, गिल्ड बिल्डर्स के दस्तावेजों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है। सुनील गोयल ने अपने बड़े भाई और ओमैक्स के चेयरमैन रोहतास गोयल को कथित रूप से कुप्रबंधन के आरोप में एनसीएलटी में घसीटा था। एनसीएलटी, चंडीगढ की दो सदस्यीय पीठ ने गिल्ड बिल्डर्स से याचिकाकर्ता (सुनील गोयल) की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका में आग्रह किया गया है कि कंपनी को ओमैक्स इंडिया में अपने शेष शेयर गिरवी रखने से रोकने को

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bzgc5g
Previous Post
Next Post
Related Posts