नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा को आधुनिक प्रौद्योगिकी तैयार करने के लिये कोल इंडिया से 270 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। टेक महिंद्रा के बिक्री प्रमुख (भारत) पुनीत गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कोल इंडिया से 270 करोड़ रुपये की एक परियोजना मिली है। इसकी अवधि पांच साल होगी।’’ कंपनी ने कहा कि परियोजना का क्रियान्वयन चरणों में होगा। गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में कोल इंडिया और इसकी दो अनुषंगियों महानदी कोलफील्ड्स और वेस्टर्न कोलफील्ड्स में ईआरपी सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन करना है। उन्होंने कहा कि इस सौदे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KzJrb3