न्यूयार्क, 27 नवंबर (भाषा) व्हाट्सएप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज अरोड़ा ने कंपनी छोड़ दी है। अरोड़ा ने सोमवार को फेसबुक पर कंपनी छोड़ने की जानकारी दी है। आईआईटी-दिल्ली के छात्र रहे और कंपनी में अधिकारियों की सूची में चौथे पायदान पर रहे अरोड़ा के बारे में इस साल की शुरूआत में यह कहा जा रहा था कि वह कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। हालांकि, वैश्विक प्रमुख की भूमिका क्रिस डेनियल्स को दे दी गयी। वह 2011 से कंपनी से जुड़े थे और फेसबुक द्वारा मैसेजिंग कंपनी की 2014 में 19 अरब डालर में अधिग्रहण से भी वह जुड़े
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2r5Xah1