नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) मलेशिया में तेल भाव में गिरावट के बीच यहां दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को लिवाल नदारद रहे तथा खाद्य एवं अखाद्य तेल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। बाजार सूत्रों ने बताया कि वायदा कारोबार में गिरावट के कारण सरसों के भाव 200 रुपये टूटकर 8,200 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि, सरसों एक्सपेलर पक्की घानी 10 रुपये टूटकर 1,300- 1,550 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। कच्चा पाम तेल (एक्स-कांडला) और बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) 50 - 50 रुपये के नुकसान के साथ क्रमश: 4,950 रुपये प्रति क्विन्टल और 6,700 रुपये प्रति क्विन्टल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Aqob32