नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) फीचर फोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी डीटल मोबाइल एंड एसेसरीज ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 3,999 रुपये में एलसीडी टीवी पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे किफायती टीवी है। साथ ही कंपनी चालू वित्त वर्ष में 100 करोड़ की आय का लक्ष्य लेकर चल रही है। डीटल की मातृ कंपनी एस. जी. कारपोरेट मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक योगेश भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले साल अगस्त में 299 रुपये का सबसे किफायती फीचर फोन उतारने के बाद हमारा प्रयास देश में किफायती स्मार्ट टीवी पेश करने का था। कंपनी ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TQNaWa