न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (भाषा) भारतीय-अमेरिकी शांतनु नारायण 2018 की ‘फॉर्च्यून बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर’ सूची में शामिल हैं। नारायण प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी एडोब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इस सूची में 20 लोगों के नाम हैं जिसमें नारायण का नाम 12वें स्थान पर है। ‘फॉर्च्यून बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर’ सूची में बीमा कंपनी प्रोग्रेसिव की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रिसिया ग्रिफिथ शीर्ष पर हैं। इसके अलावा ग्राफिक चिपमेकर एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसेन हुआंग, फ्रांसीसी समूह केरिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रांकोइस-हेनरी पिनॉल्ट, अमेजन के मुख्य र्कायकारी अधिकारी जेफ बेजोस और पेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैन स्कलमैन भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PvjUpo