कराची, 16 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेटरों को विवादों से बचने के लिये राजनीतिक और अन्य संवेदनशील मसलों पर अपनी राय रखने से बचने की सलाह दी । हरफनमौला शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर मसले पर विवादास्पद बयान दिये जाने के बाद उन्होंने यह बात कही । मियांदाद ने कराची में मीडिया से कहा ,‘‘ मैं यही कहूंगा कि जो अफरीदी ने कहा , वह उचित नहीं था और इससे बचा जा सकता था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेटरों को सियासी और अन्य संवेदनशील मसलों पर बयान देने से बचना चाहिये ।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QRv7NH