वैश्विक संकेतों के चलते सोना वायदा भाव 54 रुपये तेज

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के चलते सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 54 रुपये बढ़कर 30,875 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोना दिसंबर डिलीवरी 54 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 30,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 198 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, मौजूदा स्तर पर सटोरियों के सौदे बढ़ाने से मुख्यत: सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर तेजी ने भी इसे मजबूती दी। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,215.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QMxd1d
Previous Post
Next Post
Related Posts