बीजिंग, 27 नवंबर (एएफपी) चीन के सबसे अमीर व्यक्ति और अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे मजबूत राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी के भी सदस्य हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पत्र पीपुल्स डेली ने यह जानकारी दी है। पार्टी पत्र में जैक मा के चीन के विकास में किये गये योगदान के लिये उनकी प्रशंसा की गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 8.9 करोड़ है जो उसे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक बनाती है। चीन के अखबार पीपुल्स डेली ने मा के कम्यूनिस्ट पार्टी का सदस्य होने की खबर का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KARRix