नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) अपने उत्पादों की स्वयं बिक्री करने वाली कंपनी एमवे ने देश में त्वचा के आयुर्वेदिक रख-रखाव क्षेत्र में उतरने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने 2025 तक अपनी बिक्री बढ़ाकर एक अरब डॉलर करने और युवाओं के बीच इस तरह के उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है। कंपनी को अनुमान है कि ये उत्पाद अगले छह साल में 500 करोड़ रुपये के ब्रांड बन जाएंगे और कुल बिक्री में इनकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धराजा ने त्वचा के आयुर्वेदिक रख-रखाव के क्षेत्र
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BBuySP